सीजेआई के साथ उनके परिजन तथा राज्य सरकार के अधिकारी थे। इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ स्वर्ण मंदिर में भी मत्था टेका। इससे पहले उनका स्वागत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया था।
देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमना ने जलियांवाला बाग नरसंहार की 103वीं बरसी पर बुधवार को जलियांवाला बाग स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीजेआई के साथ उनके परिजन तथा राज्य सरकार के अधिकारी थे। इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ स्वर्ण मंदिर में भी मत्था टेका।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ''बैसाखी के लिए मेरी शुभकामनाएं। मेरा जीवनभर का सपना पूरा हो गया कि मेरे परिजन और मैं स्वर्ण मंदिर पहुंच गए।'' इससे पहले उनका स्वागत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया था।