नंगली भट्ठे के रहने वाले जिला भाजपा एससी विंग उपाध्यक्ष के बेटे पर कुछ युवकों ने कातिलाना हमला कर दिया। घायल युवक सुरजीत सिंह (16) को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना सदर पुलिस के अधीन पड़ती चौकी फतेहगढ़ बाईपास पुलिस ने घायल युवक के बयान पर केस की जांच शुरू कर दी है।
भाजपा नेता रंजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा सुरजीत बुधवार रात नौ बजे अपनी बुआ के घर से वापस बाइक पर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ नशेड़ियों ने उसका रास्ता रोक लिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर कुलदीप सिंह, गगनदीप सिंह, जीवा, गोला, साबी ने शराब पी हुई थी। नशे में हमलावरों ने उनके बेटे पर हमला कर दिया।
चौकी प्रभारी एएसआई मंजीत ने बताया कि केस की जांच चल रही है। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई होगी।