वल्ला बाईपास फ्लाईओवर से सोमवार रात करीब नौ बजे के करीब एक कार दूसरी कार पर गिरने से महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों में एक हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्विफ्ट कार चला रहे अकाली सरपंच के पोते करण सिंह निवासी पंडौरी वडैंच वल्ला बाईपास के फ्लाईओवर पर जा रहे थे। अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार का संतुलन खो बैठे।
बेकाबू कार दूसरी तरफ से आ रही इंडिगो पर गिर गई। इससे इंडिगों कार सवार बटाला निवासी सरबजीत सिंह, हरदीप कौर की मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल हुए प्रितपाल सिंह, रविंद्र कौर, पबजीत सिंह और करणवीर सिंह घायल हो गए। मंगलवार की सुबह प्रितपाल सिंह निवासी एसजी एनकलेव ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार इंडिगो कार में सवार एक फैमिली के सदस्य बटाला से अमृतसर अल्फा मॉल में फिल्म देखने आए थे। इनमें हरदीप कौर, रविंद्र कौर, पबजीत सिंह, सरबजीत सिंह थे।
फिल्म देखने के सभी अपनी कार में सवार होकर जीटी रोड वल्ला बाईपास के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे। इस दौरान स्विफ्ट कार चला रहे करणबीर सिंह रास्ते में आ रहे कुत्ते को बचाते समय अपना संतुलन खो बैठे। इससे उसकी गाड़ी सर्बजीत की गाड़ी पर जा गिरी। निजी अस्पताल में दाखिल करणबीर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।