फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: श्री अकाल तख्त पर पेश हुए अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा, पंथ से निष्कासित पत्रकार के अखबार को इंटरव्यू देने पर मांगी माफी 

Tue, 05 Jul 2022 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि श्री अकाल तख्त की ओर से उन्हें जो भी सजा दी जाएगी वे उसे स्वीकार करेंगे। वल्टोहा ने इस मामले को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नाम एक पत्र भी श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में सौंपा। 
विज्ञापन
विरसा सिंह वल्टोहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता व पूर्व संसदीय सचिव विरसा सिंह वल्टोहा मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए और अपनी धार्मिक गलती के लिए माफी मांगी। वल्टोहा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से पंजाबी समाचार पत्र के संपादक को सिख विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेने के कारण पंथ से निष्कासित कर दिया गया था। श्री अकाल तख्त का आदेश था कि उनके साथ किसी भी तरह का कोई संबंध न रखा जाए लेकिन गलती के कारण उन्होंने उस अखबार और उसके चैनल को एक इंटरव्यू दिया है।

विज्ञापन


धार्मिक नियमों के अनुसार मुझसे यह बड़ी गलती हुई है क्योंकि श्री अकाल तख्त के आदेशों के अनुसार मुझे उस अखबार को इंटरव्यू नहीं देना चाहिए था। इस गलती को मैं स्वीकार करता हूं। श्री अकाल तख्त की ओर से मुझे इस गलती के लिए जो भी सजा दी जाएगी मैं उसे स्वीकार करूंगा। विरसा सिंह वल्टोहा ने इस मामले को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नाम एक पत्र भी श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में सौंपा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें