फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर : जमीन में फसल बोने पर विवाद में हवाई फायरिंग, 18 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। गांव दबुर्जी शाम सिंह में जमीन पर फसल बोने को लेकर हुए विवाद में हवाई फायरिंग की गई। थाना भैणी मियां खां पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। प्रताप सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी दबुर्जी शाम सिंह वाला, थाना दीनानगर ने बताया कि वह करीब दस बजे अपनी जमीन में गेहूं की बुआई कर रहा था। इस दौरान आरोपी जमीन पर आए और उसे फसल बोने से रोक दिया।
आरोपियों ने फोन कर अपने और साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इनमें से दो के हाथ में रिवाल्वर थे। एक आरोपी ने उनके बेटे शरणजीत सिंह की तरफ रिवाल्वर तान दिया, जबकि दूसरे ने हवाई फायर करना शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपी धमकियां देते मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी रजनीश कुमार पुत्र सौदागर चंद निवासी बाऊपुर थाना मुकेरियां, शफी गुज्जर और पलविंदर सिंह सहित 15-16 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें