थाना दीनानगर की पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला मृतका की माता के बयान पर दर्ज किया गया है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को उसके पति ने जहरीला पदार्थ देकर मारा है।
मृतका की पहचान अमृतदीप कौर के रूप में हुई। पुलिस को दी शिकायत में मृतका अमनदीप कौर की माता सत्या देवी पत्नी खजान मसीह निवासी शमशेरपुर ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उसकी बेटी अमनदीप की शादी यूनस मसीह पुत्र जमाल मसीह निवासी गादड़ियां रावल दीनानगर के साथ 17 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से यूनस मसीह तथा अमनदीप के बीच झगड़ा रहता था, क्योंकि यूनस के अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। जिसका अमनदीप विरोध करती थी। 16 अक्टूबर को इस बात को लेकर फिर से घर में झगड़ा हुआ। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया कि यूनस मसीह ने उनकी बेटी अमनदीप को जहरीला पदार्थ देकर जान से मार दिया। इस संबंधी थाना दीनानगर के प्रभारी बलदेव राज ने बताया कि सत्या देवी के बयान पर यूनस मसीह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने 17 अक्तूबर को अमनदीप की मौत का कारण अज्ञात होने के चलते मामला दर्ज किया था।