फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में किसानों को कोई समस्या पेश न आने दी जाएः मुख्यमंत्री सिंह

विज्ञापन
तिब्बड़ी में डीसी विपुल उज्जवल तथा आईजी परमार के साथ मीटिंग करते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिं - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
अनाज मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की समस्या पेश न आने दी जाए, किसानों की फसल की खरीद निर्धारित समय पर पूरी की जाए और उन्हें अदायगी भी समय पर की जाए। यह बात मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ तिबड़ी छावनी में की गई बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा धान की फसल खरीदने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और किसानो की फसल का एक एक दाना मंडियों में खरीदा जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा किसानों की फसल मंडियों से उठाने के लिए कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाए। धान की खरीद, चुकाई व अदायगी निश्चित समय पर की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान की फसल की क टाई के बाद नाड़ को आग न लगाएं और वातावरण को शुद्ध रखने में सरकार का सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी पर खेती औजार हैपीसीडर, रोटावेटर व मल्चर आदि मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसलिए किसान कृषि विशेषज्ञों की सलाह से खेती करें। मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर में किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रशासन द्वारा सेमिनार लगाकर जागरूक करने के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान किसानों को वातावरण की संभाल प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला गुरु पर्व को समर्पित समागम करवाए जा रहे हैं और गुरु साहिब ने भी धरती, पानी व हवा की महत्ता तथा इनकी संभाल करने के लिए मानव को कहा था। इसलिए हम सबको गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए वातावरण को साफ सुथरा रखने में अपना योगदान डालना चाहिए। बैठक में डीसी विपुल उज्ज्वल ने प्रशासन द्वारा धान की फसल की खरीद के लिए किए पुख्ता प्रबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले की हर मंडी में किसानों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं और किासनों की फसल निर्विघ्न खरीदी जा रही है। मंडियों में अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों की ओर से मंडियों का दौरा करके फसल की खरीद व लिफ्टिंग को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाते हुए कहा कि किसानों को मंडियों में कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी और फसल की खरीद में कोई ढील नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें