फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में टिप्पर ने पत्नी को कुचला मौत, पति गंभीर

Tue, 27 Sep 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
बिजली का बिल भरने एक्टिवा पर जा रहे पति-पत्नी संतोष रानी और चमन लाल को सुल्तानविंड रोड पर तेज रफ्तार टिप्पर ने ओवरटेक करने की कोशिश में टक्कर मार दी। इससे दोनों नीचे गिर गए और टिप्पर के अगले पहिए से महिला का सिर कुचला गया।
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  पति चमन लाल के पैर की हड्डी टूट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साई भीड़ ने टिप्पर चालक को पकड़ कर जमकर पीटा। 

लोगों की मार से बचकर भागा आरोपी ड्राइवर एक चिकन शॉप में जा घुसा। चिकन शॉप चला रही महिला ने लोगों से न मारने की अपील की। इतनी देर में आरोपी फरार हो गया। इससे लोग इतना ज्यादा भड़क गए कि टिप्पर के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


साथ ही चिकन शॉप चलाने वाली महिला को भी पकड़ लिया। उसकी दुकान को आग लगाने की कोशिश की गई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत इसपर काबू पाया। थाना सुल्तानविंड पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

एसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसका टिप्पर भी कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें