फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक ने अकाल तख्त से मांगी माफी: तनखैया घोषित होने के एक माह बाद झुके मनविंदर ग्यासपुरा

Sat, 14 Nov 2026 11:45 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पायल से आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा 12 अक्तूबर को आप नेताओं के साथ श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में ज्ञापन देने पहुंचे थे। उन्हें सचिवालय में प्रवेश नहीं मिला था। ग्यासपुरा ने आरोप लगाया कि दलित होने के कारण उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया था। इसके बाद पांच सिंह साहिबान की बैठक में उन्हें तनखैया घोषित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
मनविंदर ग्यासपुरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तनखैया घोषित किए गए पायल से आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने करीब एक महीने बाद अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। 

विज्ञापन


उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को पत्र लिखकर अपनी गलती स्वीकार की और धार्मिक सजा (तनखाह) भुगतने के लिए समय मांगा। हल्के से टिकट मिलने के बाद माथे खुद को पंथक विवाद से छुटकारा दिलवाने के लिए ग्यासपुरा ने चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। क्योंकि पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अकाल तख्त साहिब की ओर से गुरु दोखी करार दिया है और साथ ही सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ भी बेअदबी मामलों को लेकर लोगों में रोष है। ऐसे में चुनाव से पहले धार्मिक सजा की मांग कर ग्यासपुरा ने खुद को इस विवाद से बाहर करने कोशिश की है।  

गौर हो कि ग्यासपुरा को 16 अक्तूबर को पांच सिंह साहिबानों की बैठक में तनखैया घोषित किया गया था। उन पर श्री हरिमंदिर साहिब के सेवादारों पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाने और सिख संस्थाओं व धार्मिक शख्सियतों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

12 अक्तूबर को शुरू हुआ था विवाद 
पूरा विवाद 12 अक्तूबर को उस समय शुरू हुआ, जब आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक और नेता श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस प्रतिनिधिमंडल में मनविंदर सिंह ग्यासपुरा भी शामिल थे। हालांकि, उन्हें सचिवालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके बाद ग्यासपुरा ने बाहर आकर आरोप लगाया कि दलित समुदाय से संबंध रखने के कारण उन्हें अंदर जाने से रोका गया है। उन्होंने इस घटनाक्रम को जातिगत भेदभाव से जोड़ दिया।
 
अकाल तख्त ने आरोपों को बताया था गलत  
श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय ने ग्यासपुरा के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया था कि उन्हें जाति के आधार पर नहीं, बल्कि सिख संस्थाओं और जत्थेदार के खिलाफ पहले की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण प्रवेश से रोका गया था। सचिवालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि जाति, नस्ल या रंग के आधार पर किसी को भी प्रवेश से नहीं रोका गया।
 
12 विधायकों ने मांगी थी माफी  
इस मामले में 16 अक्तूबर को आम आदमी पार्टी के करीब 12 विधायक श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने लिखित स्पष्टीकरण में माना था कि 12 अक्तूबर को ग्यासपुरा के जातिगत भेदभाव वाले आरोपों का उन्होंने सार्वजनिक रूप से विरोध नहीं किया था। विधायकों ने ग्यासपुरा के बयानों से खुद को अलग करते हुए उन्हें उनका निजी विचार बताया और अपनी गलती के लिए माफी मांगी थी। 

पांच सिंह साहिबानों ने सुनाया था फैसला   
इसके बाद पांच सिंह साहिबानों की बैठक में ग्यासपुरा को तनखैया घोषित कर दिया गया था। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा था कि ग्यासपुरा ने सेवादारों पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाकर और सिख संस्थाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। संगत को निर्देश दिया गया था कि जब तक ग्यासपुरा श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर धार्मिक सजा भुगतने की प्रक्रिया पूरी नहीं करते, तब तक उनसे मेलजोल न रखा जाए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें