फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आएंगे सांसद अमृतपाल: एक दिन की जमानत मिली, दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Fri, 13 Nov 2026 01:40 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्हें अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार के लिए एक दिन की अंतरिम जमानत दी गई है।  
विज्ञापन
सांसद अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खडूर साहिब से सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को एक दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है। वे शनिवार को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। वहीं अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह को तीन दिन और रिश्तेदार सुखमनजीत सिंह को दो दिन की अंतरिम जमानत मिली है।

विज्ञापन


अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था। परिवार की ओर से अमृतपाल सिंह के साथ हरजीत सिंह और सुखमनजीत सिंह को भी पैरोल देने की मांग की गई थी। तीनों असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


परिवार की ओर से अदालत में दायर याचिका में धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए 10 से 12 दिन की पैरोल देने की मांग की गई थी। परिवार ने अमृतपाल सिंह की मौजूदगी में दादी का अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक रस्में पूरी करने की इच्छा जताई थी। इसी कारण परिवार ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी रोक रखी है। 

संबंधित न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण 11 नवंबर को मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद वीरवार को अदालत में याचिका पर सुनवाई हुई थी। अदालत ने पंजाब सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।  

Trending Videos
विज्ञापन

बठिंडा जेल में बंद सांसद अमृतपाल के चाचा और साथी का सिविल अस्पताल में चेकअप
अजनाला थाने के मामले में बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और एक साथी बसंत सिंह को चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों को जेल से लाया गया। दोनों को चेकअप के बाद वापस जेल भेज दिया गया। 



डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और बसंत सिंह पिछले लंबे समय से बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद है। सिविल अस्पताल पहुंचे वकील मनप्रीत सिंह ने बताया कि अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह को कमर में दर्द और किडनी की शिकायत थी, और उनके साथी बसंत सिंह को सिर में चोट लगी होने के कारण दिक्कत थी। वकील ने बताया कि दोनों का चेकअप करवाने के लिए आज सिविल अस्पताल लाया गया था। चेकअप के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें