फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: श्री अकाल तख्त के पास खुदाई के दौरान मिली सुरंग, प्रशासन ने रुकवाया काम

Thu, 15 Jul 2021 11:40 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से यह काम डेरा कार सेवा भूरी वालों को सौंपा गया है। वहीं सिख सद्भावना दल के मुख्य सेवादार बलदेव सिंह वडाला ने संगत के साथ कार सेवा रुकवाए जाने पर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अमृतसर में खुदाई के दौरान मिली सुरंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब के साथ लगते जोड़ा घर और स्कूटर पार्किंग का काम करवाया जा रहा है। गुरुवार को इस काम को प्रशासन ने रुकवा दिया। एसडीएम विकास हीरा ने बताया कि खुदाई वाले इलाके की जांच की जा रही है। खुदाई के दौरान एक सुरंग सामने आई है। अभी इसके संबंध में एसजीपीसी के अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन


एसडीएम हीरा ने कहा कि इस जगह की पूरी जांच की जाएगी और पुरातत्व विभाग से इसकी जानकारी इकट्ठी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पुरातन इमारत को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक इसकी रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक काम बंद करवाया गया है। 


गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से यह काम डेरा कार सेवा भूरी वालों को सौंपा गया है। वहीं सिख सद्भावना दल के मुख्य सेवादार बलदेव सिंह वडाला ने संगत के साथ कार सेवा रुकवाए जाने पर रोष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें