दो शिक्षकों को स्टेट अवार्ड और दो को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
तरनतारन। बेशक दसवीं और बारहवीं की परीक्षा की परीक्षा परिणामों में यह जिला प्रदेश में सबसे निचले दर्जे (22 वें नंबर) पर आया था। लेकिन शिक्षा व स्वच्छता के क्षेत्र में जिले शिक्षकों का स्टेट अवार्ड के लिए चयनित किया जाना गर्व की बात है। यह चारों अवार्ड पंजाब सरकार की ओर से 5 सितंबर को चंडीगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय एक कार्यक्रम में दिए जाएंगे। सीमावर्ती जिला तरनतारन के गांव ठरू स्थित सरकारी एलिमेंटरी स्कूल के अध्यापक गुरलवदीप सिंह का स्टेट अवार्ड के लिए चयन हुआ है।
दूसरा स्टेट अवार्ड सरकारी स्कूल गग्गोबूहा की अध्यापिका कुलदीप कौर को मिला है। कुलदीप कौर मोगा की रहने वाली है। उनके पति कुलदीप सिंह अमृतसर में बतौर शिक्षक तैनात हैं, जिनको गत वर्ष शिक्षक दिवस पर स्टेट अवार्ड मिला था। कुलदीप कौर ने बताया कि स्कूल के विकास और पर्यावरण संरक्षण के अलावा बच्चों को प्रोजेक्ट से पढ़ाते हैं। इसका पुरस्कार उन्हें सरकार ने स्टेट अवार्ड के रूप में दिया है।
इसी तरह स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार लिए सरकारी एलिमेटरी स्कूल गुलालीपुर के मुख्य अध्यापक सरबरिंदर सिंह प्लासौर और सरकारी मिडिल स्कूल रसूलपुर की मुख्य अध्यापिका आशा प्रवीन को चुना गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में शिक्षा विभाग ज्वाइन करने वाले सरबरिंदर सिंह पलासौर को गत वर्ष स्टेट अवार्ड से नवाजा गया था। जबकि सरकारी मिडिल स्कूल रसूलपुर की मुख्य अध्यापिका आशा प्रवीन स्कूल में विभिन्न प्रजातियों के अनेकों पौधे लगवा कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। स्कूल में हरियाली भरा माहौल बनाने वाली आशा प्रवीन का कहना है कि शिक्षा विभाग को समर्पित होकर फर्ज निभाने का उन्हें यह सम्मान मिला है।