प्रदर्शन में अलगाववादी नारों पर किया ऐतराज
शिवसेना बालठाकरे ने पुलिस को देगी शिकायत: रमेश नैैयर
शरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रदर्शन में हुई थी नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रदर्शन के दौरान अलगाववादी नारे लगाए जाने की शिव सेना बाल ठाकरे ने कड़ी निंदा की है। पार्टी इसके खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करेगी।
इस संबंध में मंगलवार को शिव सेना बाल ठाकरे के पंजाब के वाइस प्रधान रमेश नैय्यर की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। बैठक में चिंता जाहिर करते हुए नैय्यर ने कहा कि सोमवार को गांधी चौक में सिख जत्थेबंदियों और शिरोमणि अकाली दल अमृतसर की ओर से पुतले फूंकने के समय अलगाववादी नारे लगाए गए। मौके पर मौजूद पुलिस के मुलाजिम तमाशा बनकर देखते रहे।
पुलिस मुलाजिमों को तुरंत इन शरारती लोगों पर एक्शन लेना चाहिए था। नैय्यर ने बताया बुधवार को सुबह 11 बजे पंजाब प्रधान योगराज शर्मा की अध्यक्षता में िशिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी जाएगी, जिसमें मांग की जाएगी कि अलगाववादी नारे लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और मूक दर्शक बने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर जिला प्रधान विक्की त्रेहण, शम्मी बटाला चेयरमैन, लविश यूथ सिटी प्रधान, सुनील शर्मा, संजी, भवनीश शर्मा, हितेश जुलका, आशु, भवनीश, गोरा आदि मौजूद थे।