फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में होगी 540 नर्सों की भर्ती, कच्चे मुलाजिम होंगे रेगुलरः सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। मेडिकल शिक्षा व शोध मंत्री ओमप्रकाश सोनी ने कहा है कि पंजाब में सेहत व्यवस्था में सुधार लाने के लिए राज्य के तीनों मेडिकल कालेजों में 540 नर्सों की भरती की जाएगी। इसके अलावा विभाग में कच्चे तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का (रेगुलर) किया जाएगा। वे सोमवार को यहां जिला प्रशासन, डाक्टरों और पुलिस अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर समीक्षा बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमृतसर मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए 10 मीट्रिक टन क्षमता वाला टैंक स्थापित किया गया है, जिसने काम शुरू कर दिया है। इससे पहले मेडिकल कालेज में छह टन क्षमता वाला ऑक्सीजन टैंक था। मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए केंद्र से 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की है, जिसमें केंद्र सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को योद्धा करार देते हुए कहा कि कोरोना संकटकाल में ये अधिकारी और कर्मचारी जान की परवाह किए बिना काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अमृतसर जिले में वैक्सीन पहुंच चुकी है। यह सबसे पहले मजदूरों और निर्माणस्थल पर काम करने वाले लोगों को लगाई जाएगी। सभी पार्षद अपने हलकों में कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन लगवाएंगे। सूबे में सरकार ने 61 लाख 08 हजार और 214 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 2 लाख 52 हजार और 118 लोग पॉजिटिव आए। इस दौरान 3,600 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। अमृतसर में रोजाना 10 हजार लोगों के कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा ने बताया कि कोविड से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने सभी प्रबंध किए हैं। लोगों को भी सेहत विभाग द्वारा जारी हिदायतों की पालना कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह ने बताया कि सरकार की हिदायतों के मुताबिक एक दिन बाएं ओर की और दूसरे दिन दाएं ओर की दुकानें खोली जा रही हैं। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल, पुडा की मुख्य प्रशासक पल्लवी चौधरी, एसएसपी देहाती ध्रुव दहिया, सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह और मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. राजीव देवगन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें