श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 साला प्रकाश पर्व के मौके पर सरूप रानी सरकारी कालेज (महिलाएं) में आनलाइन क्विज मुकाबले का आयोजन किया गया। कालेज की प्रिंसिपल ज्योति बाला और काउंसिलर परमिंदर कौर और डा. सुरिंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित इस क्विज में श्री गुरु तेग बहादुर जी की जिंदगी, शिक्षाओं, फिलासफी और शहादत के संबंधित सवाल कालेज के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को लिंक जारी कर पूछे गए।