फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: ग्रेनेड संग पकड़े आरोपियों की निशानदेही पर 5 पिस्तौल बरामद

Fri, 12 Jun 2026 10:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। देहात पुलिस अमृतसर के सीआई स्टाफ ने दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किए गए तरनतारन जिले के गांव सुरसिंह निवासी राजविंदर सिंह की निशानदेही पर शुक्रवार को सात पिस्तौल और सात मैगजीन बरामद किए हैं। इस कड़ी में पुलिस अब फताहपुर जेल में बंद आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हरवंत सिंह उर्फ हैरी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी। हरवंत सिंह अमृतसर देहात के थाना झंडेर के गांव सुतली का रहने वाला है।
विज्ञापन


एसएसपी ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि राजविंदर सिंह और उसके एक अन्य साथी को मंगलवार को दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने स्वीकार किया था कि यह खेप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने कुछ दिन पहले ड्रोन के जरिए गिराई थी। जिसे वह उठाकर ठिकाने लगाने जा रहे थे। राजविंदर की पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सात पिस्तौल और सात मैगजीन बरामद किए हैं। पुलिस की ओर से पता लगाया जा रहा है कि उक्त पिस्तौल और ग्रेनेड के जरिए वह किन लोगों को निशाना बनाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें