फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: टकसाल-मान विवाद फिर भड़का, भाई हरनाम सिंह खालसा की चेतावनी

Thu, 11 Jun 2026 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मान के आरोपों पर टकसाल प्रमुख का पलटवार, दुष्प्रचार बंद करने को कहा
विज्ञापन

दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम, पंथक हलकों में बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर।
दमदमी टकसाल और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर गहरा गया है। दमदमी टकसाल के प्रमुख भाई हरनाम सिंह खालसा ने शिअद (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान को चेतावनी देते हुए कहा कि टकसाल और उनके खिलाफ कथित दुष्प्रचार बंद किया जाए, अन्यथा इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
भाई हरनाम सिंह खालसा ने जारी बयान में कहा कि पिछले कुछ समय से उनके और दमदमी टकसाल के संबंध में भ्रामक व तथ्यहीन प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां स्वीकार नहीं की जाएंगी और यदि यह सिलसिला जारी रहा तो टकसाल समर्थक विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले सिमरनजीत सिंह मान ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि भाई हरनाम सिंह खालसा उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। मान ने यह भी दावा किया था कि भाई हरनाम सिंह खालसा और उनकी गतिविधियां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा भाजपा के प्रभाव में हैं।
वहीं भाई हरनाम सिंह खालसा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार करार दिया है। उनका कहना है कि सिमरनजीत सिंह मान जानबूझकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं और पंथक संस्थाओं के प्रति अनुचित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंथक हलकों में दोनों नेताओं के बीच बढ़ती बयानबाजी को लेकर चिंता जताई जा रही है। जानकारों का मानना है कि सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप से पंथक एकता प्रभावित हो सकती है और धार्मिक व राजनीतिक माहौल में तनाव बढ़ सकता है। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने आरोपों पर कायम हैं, जिससे विवाद के और गहराने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें