फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध सप्लायर से 5 लाख की लूट करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने 10 जनवरी को सदर थानाक्षेत्र में दूध सप्लायर से 5 लाख रुपये की लूटने वाले 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 1 लाख 30 हजार रुपये बरामद करने के साथ ही आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वेरका की जैलदार पत्ती निवासी शिकायतकर्ता रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दूध सप्लाई का काम करता है। वह 10 जनवरी को दूध सप्लाई करने जा रहा था कि रास्ते में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उससे 5 लाख रुपयों वाला बैग लूट लिया। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि बटाला रोड स्थित सन सिटी निवासी गुलशन भट्टी उर्फ गुलशन ने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने गुलशन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात के समय इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद करवाने के साथ ही अन्य साथियों की पहचान भी पुलिस को बता दी। जिसके बाद पुलिस ने गुलशन से 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। वहीं मामले के अन्य आरोपियों घरिंडा थाना के गांव मालूवाल के गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर 60 हजार, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित गांव नंगली के कंवरबीर सिंह को गिरफ्तार कर 20 हजार रुपये, हवेलियां कसेल गांव के वरिंदर सिंह से 20 हजार रुपये, वेरका की पत्ती बग्गे वाली के जोबनजीत सिंह को गिरफ्तार करके उससे 10 हजार रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें