फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर ने खंगाला दो अस्पतालों का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर ने खंगाला दो अस्पतालों का रिकॉर्ड
विज्ञापन

गोयल और नवचेतन अस्पताल में घंटों चली जांच, पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
आयकर विभाग ने सोमवार को शहर के दो बड़े अस्पतालों में दबिश दी। आयकर की दो अलग-अलग टीमों ने दोनों अस्पतालों के रिकॉर्ड की घंटों जांच की। खबर लिखे जाने तक अस्पतालों के रिकॉर्ड की जांच चल रही थी। यहां तक की दोनों अस्पतालों में पुलिस सुरक्षा भी लगा दी गई और अस्पताल से बाहर जा रहे हर व्यक्ति की तलाशी भी ली गई।
दोपहर करीब एक बजे दबिश देने पहुंची दोनों टीमों में से एक टीम ने सैली रोड स्थित नवचेतन अस्पताल में और एक टीम ने पटेल चौक स्थित गोयल सिटी लाइफलाइन अस्पताल में दबिश दी। आयकर अफसर सुमित कुमार और आयकर अफसर सुरेश कुमार की अगुवाई में पुलिस बल के साथ दोनों अस्पतालों में चेकिंग की। अस्पतालों में पहुंची टीमों ने अस्पतालों के अकाउंट समेत कई रिकॉर्ड रजिस्टर जांचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एसएस नेगी ने कहा कि दोनों टीमों को उक्त अस्पतालों में भेजा गया था। टीमों का यह दौरा विभाग की रूटीन चेकिंग के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि चेकिंग में फिलहाल रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। फिलहाल अस्पतालों के रिकॉर्ड में कोई खामी है या नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच रिपोर्ट तैयार करने के बाद विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही अगला कदम उठाया जाएगा।

फोटो -2- पठानकोट में निजी अस्पताल में जांच करते हुए आयकर विभाग की टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें