बटाला। गांव सदारंग में नशे का ओवरडोज लेने से एक युवक की मंगलवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह (24) निवासी गांव सदारंग के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना रंगड नंगल के एसएचओ अवतार सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक मनप्रीत सिंह के पिता सविंदर सिंह निवासी सदारंग ने बताया कि उनका बेटा मनप्रीत सिंह कंबाइन पर काम करता था। कई दिनों के बाद वह सोमवार देर शाम को गांव आया था। कुछ देर बाद वह कहीं चला गया। रात नौ बजे उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा गांव के बाहर बेसुध हालत में गिरा हुआ है। जब वे घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है। साथ ही उसके शव के पास एक सिरिंज भी पड़ी थी। सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि 174 की कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की जा रही है।