सरपंचों के लिए 225 व पंचों के लिए 611 लोगों ने भरे नामांकन
हलका मजीठा में सबसे अधिक भरे गए अब तक नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन भरने की प्रक्रिया तेज होने लग गई है। नामांकन भरने का समय कम होने के कारण अब उम्मीदवार भारी संख्या में नामांकन भरने के लिए सेंटरों पर पहुंच रहे है। चार अक्तूबर तक नामांकन दाखिल करवाए जाएंगे। मंगलवार को सरपंच के लिए 225 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल करवाए। जबकि पंचों के लिए 611 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल करवाए है। अभी तक जिले में 244 सरपंच और 662 पंचों के लिए नामांकन दर्ज करवाए जा चुके है।
मंगलवार को अजनाला ब्लाॅक से सरपंच के लिए सात और पंच के लिए एक, रमदास में सरपंच के लिए 12 और पंच के लिए 49, चौगावां में सरपंच के लिए 20 और पंच के लिए 62, हर्षाछीना के लिए सरपंच के लिए 16 और पंच के लिए 44, अटारी में सरपंच के लिए 6 और पंच के लिए 30, वेरका में सरपंच के लिए 23 और पंच के लिए 58, रईया में सरपंच के लिए 42 और पंच के लिए 117, तरसिक्का में सरपंच के लिए 29 और पंच के लिए 79, जंडियाला गुरू में सरपंच के लिए 8 और पंच के लिए 16, मजीठा में सरपंच के लिए 62 और पंच के लिए 155 उम्मीदवार शामिल है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 860 पंचायते है, जिसमें अजनाला में 78, रमदास में 75, चौगावां में 109, हर्षाछीना में 80, अटारी में 69, वेरका में 85, रईया में 99, तरसिक्का में 93, जंडियाला गुरू में 59 और मजीठा में 113 पंचायते शामिल है। इससे पहले सोमवार को सरपंच के लिए 19 और पंच के लिए 51 लोगों ने अपने नामांकन दर्ज हुए रहे।