फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब का लंगर बनाते सेवादार कड़ाह में गिरा, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
लंगर बनाते सेवादार कड़ाह में गिरा, गंभीर
विज्ञापन

अमृतसर। श्री हरमंदिर साहिब का लंगर बनाते सेवादार सोमवार को कड़ाह में गिर गया। करीब 60 प्रतिशत झुलसने के बाद सेवादार श्री गुरु रामदास अस्पताल में जिंदगी और मौत के मुंह में जूझ रहा है। श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर गुरबचन सिंह व एडिशनल मैनेजर रणजीत सिंह का कहना है कि सेवादार चरणजीत सिंह भुग्गी (50) का इलाज एसजीपीसी करा रही है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है।
बताया गया कि चरणजीत सिंह भुग्गी सोमवार की सुबह खीर बनाने के लिए चाशनी तैयार कर रहा था। इसी बीच कड़ाह में चाशनी निकालते समय वह गिर गया। साथ लंगर की सेवा कर रहे सतनाम सिंह ने चरणजीत सिंह को कड़ाह से निकाला। तब तक चरणजीत सिंह के शरीर का 60 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका था। सतनाम सिंह कहते हैं कि एकदम घटना घटी। चरणजीत सिंह वाहेगुरू का जाप करते हुए खीर बना रहा था, इसी तरह करीब दो क्विंटल खीर के लिए तैयार हो रही चाशनी में वह गिर पड़ा। चाशनी के वजह से सेवादार का शरीर का अंग जलने लगा। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर गुरबचन सिंह कहते हैं कि श्री हरमंदिर साहिब में यह ऐसी पहली घटना हुई है। सेवादार चरणजीत सिंह के साथ एसजीपीसी साथ खड़ी है। उसके इलाज में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस बारे में स्थानीय पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। गलियारा चौकी के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें