फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों को गिरफ्तार न किया तो करुंगा आत्मदाह-हनी महाजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार न किया तो करूंगा आत्मदाह : महाजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
शिवसेना हिंदोस्तान की बैठक धारीवाल में ब्लाक प्रधान अतुल महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष हनी महाजन, प्रदेश मुख्य वक्ता रोहित मैंगी, चेयरमैन यूथ हैप्पी कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वोहरा, प्रदेश सचिव आकाश बब्बर और जतिंदर शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।
बैठक के दौरान लोगों ने कहा कि बीते दिनों यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष हनी महाजन से कुछ युवकों ने लूट की थी, इसका विरोध करते हुए हनी क को चोटें भी लगी थी। इसको लेकर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वालों पर केस दर्ज कर लिया था, लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की इस लापरवाही से पंजाब के शिवसैनिको में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनी महाजन ने कहा कि अगर पुलिस ने दोषियों को 7 जुलाई तक गिरफ्तार नहीं किया तो 8 जुलाई को एसएसपी कार्यालय गुरदासपुर के समक्ष आत्मदाह करूंगा और इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके पर वरिंदर शर्मा, साजन महाजन, राजेश खोसला, लवली चोपड़ा, अमित कुमार, अविशाल सिंह, मनप्रीत सभ्रवाल सहित कई मौजूद रहे।


03जीडीआरपी05 धारीवाल मे बैठक के दौरान बातचीत करते हुए हनी महाजन व अन्य नेता
1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें