फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में अचनचेत चैकिंग निरंतर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन 46 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए
विज्ञापन

जिले में सरकारी कार्यालयों के हालात देख हैरान हुए अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जिले में सरकारी कार्यालयों की चेकिंग के लगातार दूसरे दिन 46 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधीश विपुल उज्जवल के निर्देशों पर सहायक कमिश्नर जनरल रमन कोछड़ द्वारा सहायक आबकारी व कर कमिश्नर, सेहत विभाग, नगर काउंसिल व स्थानीय स्कूल की चेकिंग की गई। रमन कोछड़ की ओर से हुई चेकिंग के दौरान सहायक आबकारी व कर कमिश्नर कार्यालय, राजविंद्र कौर बाजवा सहायक आबकारी व कर कमिश्नर गुरदासपुर, जोशना सिंह आबकारी व कर कमिश्नर, योगेश कुमार आबकारी व कर अधिकारी, लवजिंद्र सिंह आबकारी व कर अधिकारी, पवन कुमार इंस्पेक्टर, सतविंद्र सिंह इंस्पेक्टर, रजनी कुमार इंस्पेक्टर, गुलजार इंस्पेक्टर, युवराज इंस्पेक्टर, रेनू बाला जूनियर सहायक, दविन्द्र सिंह जूनियर सहायक, प्रेम मसीह जूनियर सहायक, गुलशन राए जूनियर सहायक, संजीव कुमार जूनियर सहायक, पंकज गुप्ता जूनियर सहायक, गुरवेल सिंह क्लर्क, रीतू बाला क्लर्क, गुरप्रवास कर्लक, मनदीप कुंडल क्लर्क, विनोद कुमार क्लर्क, हरप्रीत सिंह क्लर्क, मनदीप कुमार क्लर्क, संतोश रानी कर्लक, बलजीत सिंह क्लर्क, सुरिंद्र कुमार क्लर्क, नवजोत कौर क्लर्क, सुरेश सैनी ड्राइवर, सतनाम सिंह ड्राइवर, अभिनव महाजन व मनप्रीत चेकिंग दौरान अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

इसी तरह सिविल अस्पताल गुरदासपुर के कार्यालय में डा. सुनीता भल्ला सहायक सिविल सर्जन, डा. अमरेंदर सिंह, रजनी रानी एफएसओ, लवप्रीत सिंह अर्बन मलेरिया स्कीम, मानत स्वीपर अनुपस्थित पाए गए। नगर काउंसिल गुरदासपुर कार्यालय में सोनू लेखाकार, जसबीर सिंह जेई, राकेश शर्मा सेनेटरी इंस्पेक्टर, कृष्ण गोपाल जूनियर सहायक, सतीश कुमार क्लर्क, हितेश भल्ला आंकड़ा सहायक, राम सेखड़ सेवादार, रमेश भाटिया एमई, रविंद्र कलसी एमई चेकिंग के दौरान अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने कहा कि चेकिंग का यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा और इस चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें