फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में पिछले तीन महीनों से नही था कोई सुरक्षा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैंक में तीन माह से नहीं है सुरक्षा कर्मी
25 लाख रुपये की लूट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव जैतोसर्जा की आईडीबीआई बैंक की ब्रांच से 25 लाख की लूट के आरोप में थाना रंगड़ नंगल पुलिस ने चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद पता चला कि बैक ब्रांच में तीन महीने से कोई सुरक्षा कर्मी नहंी था। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिये सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में लगी हुई है लेकिन फुटेज में महज एक कार ही दिखी है। न तो कार का नंबर ट्रेस हो पाया है और न ही किसी आरोपी का चेहरा। आरोपियों की कार के जो फुटेज मिले है वह बैंक से कुछ दूरी पर एक कॉलेज के कैमरों में कैद हुए थे। ज्यादा दूरी होने की वजह से तस्वीरें साफ नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पुलिस बीते बुधवार की रात को चार अज्ञात युवकों ने बटाला के उद्योपति की छीनी एक कार जो बुधवार की रात को करीब 11 बजे डेरा रोड पुल के पास पुलिस ने बरामद कर ली थी उसके साथ जोड़कर देख रही है। एसएचओ रंगड़ नंगल हरिकृष्ण का कहना है कि पुलिस पूरी गहनता से मामले को लेकर जांच कर रही है। लूट के हर एंगल को बड़ी बारीकी से देखा जा रहा है और वहीं फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें