फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार तक डीसी, एसडीएम और तहसील दफ्तरों में नहीं होंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी, एसडीएम, तहसील दफ्तरों में 28 तक हड़ताल
विज्ञापन

पठानकोट। सोमवार और मंगलवार को पडीसी, एसडीएम और तहसील दफ्तर में आम जनता के काम नहीं हो पाएंगे। कारण तीनों विभागों के कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। पंजाब राज जिला दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने 27 और 28 अगस्त को कलम छोड़ हड़ताल की घोषणा की है। जिला प्रधान संजीव पठानिया और महासचिव गुरदीप सफरी ने बताया कि सरकार और माल विभाग मानी हुई मांगों को लागू न करने के रोष स्वरूप 27 और 28 अगस्त को सीटों पर नहीं बैठेंगे और काली झंडियां लेकर सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान उपमंडल मजिस्ट्रेट, तहसील और सब तहसीलों में हड़ताल रहेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले 15 अगस्त को सभी कर्मचारियों ने जेबों में काले रूमाल रख और 16 से 21 अगस्त तक काले बिल्ले लगाकर रोष जताया था। सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें