फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में 30 जून को भारत बंद का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी कड़े प्रावधानाें के विरोध में बंद 30 को
विज्ञापन

व्यापार मंडल पठानकोट करेगा बंद का समर्थन, बंद रहेगा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से अध्यक्ष वेद प्रकाश महाजन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन सोमवार को हुआ। इसमें विशेष तौर पर आल इंडिया संगठन मंत्री एलआर सोढ़ी उपस्थित हुए। इस अवसर पर जीएसटी में व्यापारियों को पेश आ रही परेशानियों को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर 30 जून को घोषित भारत बंद पर चर्चा की गई। अध्यक्ष वेद प्रकाश व चेयरमैन भारत महाजन ने कहा कि जीएसटी में व्यापारियों पर की गई सख्ती के विरोध में आल इंडिया व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरे देश के व्यापारी दुकानें बंद रखेंगे। व्यापार मंडल पठानकोट के साथ जुड़े कपड़ा, करियाना, मोबाइल से लेकर सभी ट्रेडों के व्यापारी समर्थन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखेंगे। साथ ही 30 जून को सुबह 11 बजे डाकखाना चौक पर एकत्र होकर जीएसटी में व्यापारियों पर की गई सख्ती के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले व्यापारियों को तीन माह में एक बार रिटर्न भरनी पड़ती थी, लेकिन अब उन्हें एक माह में तीन बार रिटर्न भरनी पड़ेगी जोकि सरासर गलत है। इस अवसर पर संगठन मंत्री एलआर सोढी व पंजाब सचिव सुनील महाजन ने बताया कि 23 जून को दिल्ली में आल इंडिया व्यापार मंडल की आयोजित हुई बैठक के दौरान पूरे देश से आए पदाधिकारियों की उपस्थिति में भारत बंद का फैसला लिया गया। इसमें वह भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने हकों के लिए संघर्ष करने जा रहे हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो -6- पठानकोट में जीएसटी के विरोध में बंद का ऐलान करते हुए व्यापारी।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें