फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेविन्यू जिला बनाने की मांग को लेकर जीटी रोड की जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला को रेवेन्यू जिला बनाने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

आजादी पार्टी ने जीटी रोड स्थित गांधी चौक पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
बटाला को रेवेन्यू जिला बनाने के लिए आजाद पार्टी ने शुक्रवार को जीटी रोड स्थित गांधी चौक में चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल महिलाएं जीटी रोड के बीच कड़ी धूप में बैठ गईं और रास्ता बंद कर दिया। इससे पूर्व पूरे शहर मे रोष रैली निकाली गई और पंजाब सरकार के नाम पर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया गया।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सुरिंदर सिंह कलसी ने कहा कि प्रदेश सरकार बटाला को रेवेन्यू जिला बनाने की मांग को ठंडे बस्ते में न डाले। बटाला रेवेन्यू जिला बनने की हर शर्त पूरी करता है। पिछली सरकारों ने अन्य नए जिले बनाकर बटाला के लोगों से भेदभाव किया है। कलसी ने बताया कि पुलिस जिला बटाला में 12 जुडीशियल अदालतें, 13 पुलिस थाने और 14 पुलिस चौकी हैं। इसके अलावा बटाला शहरी क्षेत्र की ही आबादी 2 लाख के करीब है और 700 गांव हैं। बटाला धार्मिक रूप से और व्यापारिक रूप से केंद्रीय शहर है। करीब 400 गांवों के लोगों को 65 किलोमीटर का सफर करके अपने कामों को करवाने के लिए गुरदासपुर जाना पड़ता है और इसके अलावा अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलसी ने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने बटाला को रेवेन्यू जिला बनाने का वादा किया था। बाद में बटाला से भेदभाव करते हुए सियासी आधार पर पठानकोट और फाजिल्का को जिला बना दिया था। उन्होंने कहा कि इस बार हुए विधानसभा चुुनाव में भी इसलिए उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवारों को समर्थन किया गया था ताकि सरकार बनने पर उनकी मांग पूरी हो सके।

फोटो- 23जीडीआरबीटीएलपी01 ऐ
कैप्शन- बटाला के गांधी चौक में प्रदर्शन करते हुए आजाद पार्टी के कार्यकर्ता।
फोटो- 23जीडीआरबीटीएलपी01 बी
कैप्शन- बटाला के जीटी रोड जाम लगाकर प्रदर्शन करती आजाद पार्टी की महिला कार्यकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें