फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से लूटे 1.11 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। जंडियाला थाना क्षेत्र के पड़ते इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने रविवार को एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में घुसकर 1 लाख 11 हजार रुपये लूट लिए। पिस्तौल से लैस लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद जालंधर हाईवे की तरफ फरार हो गए। जंडियाला थाने की पुलिस ने दो लुटेरों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुरी विहार निवासी हरप्रीत कौर ने जंडियाला थाने की पुलिस को बताया कि वह अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी में बतौर मैनेजर काम करती है। उनकी कंपनी लोगों को आसान किश्तों पर कर्ज देने का काम करती है। रविवार को वह कंपनी की एक अन्य कर्मचारी सुखजिंदर कौर के साथ दफ्तर में काम कर रही थी। शाम करीब चार बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक उनके दफ्तर पहुंचे। एक युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी और काउंटर के अंदर रखी नकदी हवाले करने को कहा। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद एक लुटेरे ने काउंटर के अंदर रखे 1 लाख 11 हजार रुपये निकाल लिए और वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें