फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपाल सिंह व सर्बजीत सिंह खालसा गुट लड़ेगा SGPC चुनाव: अमृतपाल के पिता ने लगाया समर्थकों को धमकाने का आरोप

Fri, 02 Aug 2024 10:02 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह व सर्बजीत सिंह का गुट एसजीपीसी चुनाव लड़ेगा। उनके खालसा गुट ने चुनाव को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह व सर्बजीत सिंह का गुट एसजीपीसी चुनाव लड़ेगा और इसकी तैयारियां की जा रही हैं। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और सांसद सर्बजीत सिंह जालंधर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के मंत्री हार से बौखलाए हुए हैं।

विज्ञापन


पिता तरसेम सिंह ने कहा कि मंत्री लालजीत भुल्लर व हरभजन ईटीओ अमृतपाल के समर्थकों को झूठे केसों में फंसा रहे हैं। अगर कोई काम करवाने जाता है तो उत्तर मिलता है जाओ अमृतपाल से काम करवा लो। तरसेम सिंह ने कहा कि हर तरफ से परेशान किया जा रहा है। वहीं, सांसद सर्बजीत सिंह ने कहा कि उनके यहां गांवों में मनरेगा में जॉब नहीं दी जा रही है। गांवों में सरकार के इशारे पर उनका समर्थन करने वालों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

पिता तरसेम सिंह व सांसद सर्बजीत सिंह ने कहा कि उनका गुट एसजीपीसी की तैयारियां कर रहा है और चुनाव हर हालत में लड़ा जाएगा। सुखबीर के अकाल तख्त साहिब पर पेश होने के मामले में सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को फैसला सोचकर लेना चाहिए ताकि संगत को ठेस न पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंथ की एकता के लिए वह चल रहे हैं और सभी को आह्वान किया जा रहा है कि वह पंथक एकता में शामिल हों। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त को पंथक एकता का समागम रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें