पंजाब में अकाली दल के नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का देहांत हो गया है। ब्रह्मपुरा अकाली दल बादल के सरपरस्त थे, ब्रह्मपुरा की ओर से पहले अकाली दल बादल से अलग होकर शिरोमणि अकाली दल टकसाली का भी गठन किया गया था। बाद में ब्रह्मपुरा अपने समर्थकों समेत वापस अकाली दल में शामिल हो गए और अकाली दल की लीडरशिप में उनको प्रकाश सिंह बादल के बराबर अकाली दल का नेता बना दिया था। ब्रह्मपुरा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। पीजीआई में आज उन्होंने अंतिम सांस लिया।