गुरदासपुर में हादसे में दो युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर-ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को बुरी तरह से कुचल दिया। जिस कारण मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना गुरदासपुर के हरदोछननी रोड पर घटित हुई है। थाना सदर पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में शव गृह में रखवा दिए हैं।