कोठी को लेकर चल रहा विवाद
गौरतलब है कि एनआरआई नछत्तर सिंह का अपने भतीजे राजू के साथ उक्त कोठी पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। एनआरआई ने कोठी पर कब्जा बनाए रखने के लिए खुद ही गुरप्रीत कौर को इसकी संभाल का जिम्मा सौंपा था। नछत्तर सिंह ने इसके लिए गुरप्रीत कौर को बाकायदा पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी। बाद में कोठी को लेकर नछत्तर सिंह का गुरप्रीत कौर के साथ ही विवाद शुरू हो गया जो अदालत में विचाराधीन है। ताजा घटनाक्रम में गुरप्रीत कौर ने नछत्तर सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है।
कोठी पर कब्जा करना चाहती है गुरप्रीत
कनाडा से नछत्तर सिंह ने फोन पर बताया कि गुरप्रीत कौर उनकी कोठी पर कब्जा करना चाहती है। इसलिए उसने उनपर झूठे आरोप लगाए हैं। वे गुरप्रीत कौर को बेटी की तरह मानते हैं। उनका बेटा संदीप गुरप्रीत कौर को बहन मानता है। एनआरआई ने आरोप लगाया कि ये सारा खेल राजनीतिक के दम पर खेला जा रहा है। गुरप्रीत कौर ने कोठी कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं।
पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग
एनआरआई नछत्तर सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान, गुरप्रीत कौर के पति विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और स्थानीय विधायक हाकम सिंह ठेकेदार से भी इस मामले में बात की थी, लेकिन उनकी कोई मदद नहीं की गई। कनाडा जाने के बाद उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया ताकि पंजाब वापस न आ सकूं। उन्होंने पुलिस उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। एनआरआई मामलों के मंत्री समेत मुख्यमंत्री से भी न्याय की फरियाद करेंगे।