फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर 7 पुलिस अफसर बदले

Mon, 17 Feb 2014 01:31 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग के निर्देश पर, अधिकारियों को एक से दूसरे क्षेत्र भेजने का काम शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर ही पठानकोट से दो डीएसपी और पांच इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि डीएसपी सिटी वरिंदर सिंह का तबादला पंजाब आर्म्ड पुलिस अमृतसर में कर दिया गया है जबकि डीएसपी मनोज ठाकुर को पठानकोट के डीएसपी सिटी पद पर तैनात किया गया है।

इनके अलावा थाना सुजानपुर के प्रभारी परमवीर सैनी, शाहपुरकंडी के एसएचओ राजिंदर मन्हास, थाना सदर के एसएचओ सुखजिंद्र सिंह, देहाती इंस्पेक्टर वेद प्रकाश को अमृतसर और थाना नरोट जैमल सिंह के एसएचओ रमेश का तबादला तरनतारन कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी पठानकोट ने बताया कि ये तबादले चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत किये गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही और तबादले भी किए जा सकते हैं। तबादलों के कारण जिले में जो पद खाली पड़े हैं उन्हें भी जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें