फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: झमाझम बरसे बादल, पटियाला में सबसे ज्यादा 44.5 एमएम और फिरोजपुर में सबसे कम बारिश, आज भी अलर्ट

Tue, 27 Aug 2024 10:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पंजाब में मंगलवार को अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि कुछ जिलों में बूंदाबांदी ही हुई है। पटियाला में सबसे ज्यादा 44.5 एमएम बारिश हुई है। आज भी पंजाब में तेज बारिश की चेतावनी है।
विज्ञापन
जालंधर में बारिश के दौरान गुजरती स्कूटी सवार युवती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने पंजाब में दो दिन 27 और 28 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग का पूर्वानुमान सही भी साबित हुआ है। मंगलवार को पंजाब में मानसून सक्रिय रहा और झमाझम बादल बरसे। इस दौरान कई जगह पेड़ और खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति और जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


बारिश की बात करें तो पटियाला में सबसे अधिक 44.5 एमएम, पठानकोट में 42.7 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 39.5, गुरदासपुर में 23.0, बठिंडा में 26.4, संगरूर में 18.4, मोहाली में 19.2 एमएम, बरनाला में 11.5, लुधियाना में 15.1, अमृतसर में 3.8, मुक्तसर में 4.5, मानसा में 8.6, कपूरथला में 22.6, रोपड में 16.0, होशियारपुर में 6.1, फिरोजपुर में 0.1, फरीदकोट में 1.3 एमएम दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान गिरकर 37.1 डिग्री तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पंजाब का न्यूनतम तापमान भी 3.2 डिग्री नीचे गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


रूपनगर में सबसे अधिक और बठिंडा का सबसे कम रहा तापमान
सबसे अधिक 37.1 डिग्री का तापमान रूपनगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का तापमान 32.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसी तरह से लुधियाना का 33.8, पटियाला का 34.5, पठानकोट का 31.8, बठिंडा का 33.0, गुरदासपुर का 33.5, एसबीएस नगर का 34.2, बरनाला का 32.7, फरीदकोट का 35.2, फिरोजपुर का 32.9 और जालंधर का 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला, लुधियाना व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पटियाला का न्यूनतम पारा 23.9 डिग्री (सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 24.0 (सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे), अमृतसर का 25.8, पठानकोट का 23.4, बठिंडा का 23.0 (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे), बरनाला का 24.8, फाजिल्का का 23.7, फिरोजपुर का 25.8 और जालंधर का 25.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें