फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट: बटाला से जम्मू-कश्मीर जा रहे 20 शिव सैनिक सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

Sun, 24 Oct 2021 10:51 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/नंगल (पंजाब)

सार

पठानकोट में हादसा हुआ है। यहां अमृतसर हाईवे पर बटाला से जम्मू-कश्मीर जा रहे 20 शिव सैनिक घायल हो गए। तीन लोगों को ज्यादा चोटें लगी हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा एक कार के टक्कर मारने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस के जरिये लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में अमृतसर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 20 शिव सैनिक घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। 16 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल सुरिंदर सिंह ने बताया कि वे शिवसेना की रैली में शामिल होने के लिए बटाला से छोटा हाथी में निकले थे। पठानकोट में अन्य शिव सैनिकों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर जाना था। जैसे ही वह परमानंद के पास पहुंचे, तो एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: जजों की भारी कमी से जूझ रहा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, लोगों को मिल रही तारीख पर तारीख

तीन लोगों को ज्यादा चोटें
उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सुरिंदर ने बताया कि हादसे में सभी लोगों को चोटें आई हैं। उनका एक साथी बुरी तरह घायल है। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. रितिका का कहना है कि परमानंद हादसे के बाद सभी घायलों को यहां लाया गया था। अधिकतर लोगों को मामूली चोटें आई थीं। तीन लोगों को ज्यादा चोटें लगी हैं। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
वहीं, नंगल में श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव जांदला के निकट एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक पड़ोसी राज्य हिमाचल के जिला ऊना के तहत पड़ते गांव मलाहत का रहने वाला था। वह ऊना में सैनिक कैंटीन में नौकरी करता था। कैंटीन के काम से ही वह सोलन जा रहा था। मृतक की शादी कुछ दिनों पहले ही हुई थी।

ये भी पढ़ें-ट्विटर वार: मुस्तफा ने पूर्व डीजीपी-पूर्व सीएस के साथ अरूसा का फोटो अपलोड कर पूछे सवाल, कैप्टन ने भी दिया जवाब

जांदला के निकट हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार लखविंदर सिंह अपने भतीजे संजीव निवासी गांव मलाहत के साथ किसी काम को लेकर हिमाचल के सोलन में अपनी मारूति कार में सवार होकर जा रहे थे। गांव जांदला के निकट पंहुचने पर उनकी कार की हरियाणा रोडवेज की धर्मशाला जाने वाली बस से टक्कर हो गई और इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टिप्पर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार संजीव कुमार नामक युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल नंगल पंहुचाया गया।
विज्ञापन


कार के उड़ गए परखच्चे
यहां संजीव कुमार की गंभीर हालात को देखते हुए प्राथिमक उपचार के उपरांत पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार के चालक लखविंदर व संजीव को लोगों ने कार के दरवाजों को तोड़कर बाहर निकाला। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि लखविंदर सिंह को जब अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। कार में सवार दूसरे युवक की हालात काफी गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार देने के बाद उसको पीजीआई रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें-हाईकोर्ट ने कहा: सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे विकास में बाधक, सरकारी भूमि पर दावे से जुड़ी याचिका खारिज

बयान लेने के बाद होगी कार्रवाई
जांच अधिकारी एएसआई बलराम शर्मा ने बताया कि इस हादसे में लखविंदर सिंह निवासी मलाहत, जिला ऊना की मौत हो गई, जबकि उसके भतीजे संजीव को गंभीर हलात के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें