फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नग्न अवस्था में मिला 12 साल के बच्चे का शव, खेत में पड़ी थी डेड बॉडी; यौन शोषण की आशंका

Sat, 14 Mar 2026 04:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला

सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों पता लग सकेगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  मृतक बच्चे के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला बरनाला में नाईवाला रोड के पास एक खेत में 12 वर्षीय नाबालिग लड़के का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नाईवाला रोड स्थित एक खेत में पानी की मोटर वाली खेल से बच्चे का शव नग्न हालत में मिला। घटना के बाद डलाके में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में डीएसपी बरनाला सतबीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे का एक दोस्त था, जो करीब 16 साल का है। जो अक्सर उसके साथ रहता था। जांच के दौरान यह आशंका सामने आई है कि बच्चे के साथ यौन शोषण की आशंका है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों पता लग सकेगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  मृतक बच्चे के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें