फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बनी मां: गुरदासपुर में 11वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, घरवालों ने तय किया था रिश्ता

Sun, 25 Aug 2024 04:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के गुरदासपुर में एक नाबालिग किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा है। घरवालों ने किशोरी का रिश्ता तय कर रखा है। 
विज्ञापन
crime - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गुरदासपुर में एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। नाबालिग की डिलीवरी सिविल अस्पताल गुरदासपुर में हुई है। जच्चा-बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ है। लड़की के नाबालिग होने के कारण यह मामला पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर सेासायटी तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों को सोमवार को वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा और जो भी फैसला होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करीब एक साल पहले गुरदासपुर की 16 वर्षीय लड़की और अमृतसर के 19 वर्षीय युवक की मंगनी हुई थी। लड़की अभी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। लड़की ने एक बच्चे (बेटे) को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में जन्म दिया है। 

अस्पताल प्रबंधन ने इस बारे में सखी वन स्टाप व थाना दीनानगर पुलिस को सूचित कर किया है। सखी वन स्टाप सेंटर की इंचार्ज अनु गिल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। दोनों पक्षों को सोमवार का समय दिया गया है। उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा, जो भी फैसला होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाने के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं अगर दोनों पक्षों की सहमति की बात भी मानें तब भी कार्रवाई होगी। क्योंकि लड़की नाबालिग हैं।
विज्ञापन


लड़के से मिलने गई थी लड़की
वहीं, दूसरी तरफ थाना दीनानगर की प्रभारी हरप्रीत कौर ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। लड़का पक्ष अमृतसर का रहने वाला है। दोनों पक्षों को सोमवार का समय दिया गया है। दोनों पक्षों से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, अस्पताल में मौजूद लड़की की माता ने बताया कि, उनकी बेटी लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। एक-दो बार मिलने के लिए अमृतसर भी गई थी।

कार्रवाई होना तय
पुलिस का यह भी कहना है कि, नाबालिग किशोरी के बच्चे को जन्म देने के बाद पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई की जानी तय है। वहीं अगर लड़का पक्ष मानता है कि यह बच्चा उनका है तो कार्रवाई उस हिसाब से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें