फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Promotion : प्रयागराज मंडल में 3700 से अधिक रेलकर्मियों का हुआ प्रमोशन 

Fri, 10 Sep 2021 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे में प्रमोशन के लिए पिछले महीने हुई परीक्षा का परिणाम घोषित करन के कुछ दिन बाद ही रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। विभागीय परीक्षा में सफल 3700 अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद प्रमोशन की फाइनल सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन
प्रमोशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में भी उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर ) के कार्मिक विभाग द्वारा  रेलकर्मियों से जुड़े मामलों को तेजी से निस्तारण किया गया। इसी वजह से  एनसीआर प्रयागराज मंडल के विभिन्न विभागों में  कार्यरत 3700 से अधिक रेलकर्मियों का प्रमोशन अगस्त माह तक हो गया है।
विज्ञापन


साथ ही बीते छह माह के दौरान अनुकंपा के आधार पर सौ से अधिक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी दी गई है। वहीं पूरे जोन की बात करें तो 31 अगस्त तक अनुकम्पा नियुक्ति के 305 मामलों का निस्तारण किया गया। कार्मिक विभाग द्वारा कम समय से कर्मचारियों से जुड़े मामलों का निस्तारण करने पर एनसीआर जीएम प्रमोद कुमार और डीआरएम मोहित चंद्रा ने विभागीय अफसरों और कर्मचारियों को बधाई दी है। 

एनसीआर का प्रयागराज मंडल देश के अन्य रेल मंडलों के मुकाबले ज्यादा बड़ा है, लेकिन मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा पिछली छमाही में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया गया। चाहे रेलकर्मियों की पदोन्नति का मामला हो या फिर रिटायर कर्मचारियों के भुगतान का। मंडल के अफसरों का दावा है कि सभी कार्य निश्चित समय अवधि में पूरे कर लिए गए। मंडल के सीनियर डीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि विगत छमाही में  कार्मिक विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के 3700 से अधिक कर्मचारियों का प्रमोशन हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा रेलवेभर्ती बोर्ड एवं रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ से प्राप्त विभिन्न पदों के पैनल में 888कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया तथा  688 कर्मचारियों की पदस्थापना का कार्य भी किया गया। इस अवधि में अनुकंपा के आधार पर 100 से अधिक कर्मचारियों के आश्रितों के लिए नौकरी की भी व्यवस्था की गयी । इसमें बहुत से ऐसे कर्मचारी रहे जिनकी मृत्यु कोविड की वजह से हुई।

उनके आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी गई। इसी क्रम में विगतछमाही में सेवानिवृत्त हुए कुल 400 कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति लाभ काभुगतान कराया गया। एनसीआर के पीआरओ अमित सिंह बताते हैं कार्मिक विभाग द्वाराकार्यरत/सेवानिवृत्त रेलकर्मियों से प्राप्त 265 व रनिंग कर्मचारियों से प्राप्त186 से अधिक शिकायतों का भी निस्तारण किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें