प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव प्रियंका गांधी अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। दोनों का छराबड़ा स्थित अपने आवास में 5 सितंबर तक ठहरने का कार्यक्रम था। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा मंगलवार सुबह 11.30 बजे सड़क मार्ग से छराबड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए प्रियंका को तय कार्यक्रम से पहले ही जाना पड़ा।
बताते हैं कि सुबह नाश्ता करने के बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रियंका पांच दिन तक छराबड़ा में अपने मकान में रहीं। उनको जमीन के काम से यहां आना पड़ा था। राबर्ट वाड्रा तीन दिन पहले ही छराबड़ा पहुंचे थे। प्रियंका और राबर्ट ने दो दिन पैदल ही छराबड़ा के जंगलों में कुछ समय सैर की थी। मौसम खराब होने के कारण सोमवार को दोनों ही अपने घर में दिन भर आराम फरमाते रहे। प्रियंका इससे पहले भी छराबड़ा में आई थीं। उस समय उनके साथ दोनों बच्चे आए थे। राबर्ट वाड्रा प्रियंका के साथ नहीं आए थे।