फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में 24 घंटे में 379 नए संक्रमित, चार लोगों की जान गई

Tue, 15 Sep 2020 12:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण सोमवार को फिर हावी हो गया। 24 घंटों में कुल 379 नए संक्रमित मिले, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 318 रही। इसमें 23 लोगों की हॉस्पिटल से छुट्टी हुई, जबकि 295 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 379 नए संक्रमित मिलने केे साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 14696 हो गई है, जबकि 10767 लोग ठीक हो चुके हैं। इसकी वजह से रिकवरी रेड करीब 73 फीसदी बना हुआ है। एक्टिव केसों की संख्या 3718 है। इसमें 362 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सबसे अधिक मरीज एसआरएन में भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एसआएरन में 135 संक्रमित भर्ती हैं।

antign test - फोटो : sociol media
इसके अलावा रेलवे में 45, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 63, यूनानी मेडिकल कॉलेज में छह, दो निजी चिकित्सालयों में 73, बेली में 40 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 3356 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं अस्पतालों से 23 लोगों को छुट्टी दी गई है। इसमें कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम से पांच, रेलवे चिकित्सालय से एक, यूनानी मेडिकल कॉलेज से एक, बेली से पांच, निजी अस्पताल से दो और एसआरएन चिकित्सालय से नौ व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया।

इसके अलावा 3020 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं और 2696 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि सोमवार को पॉजिटिव आने वालों लोगों में एंटीजन टेस्ट से 240, आरटीपीसीआर से 128 और 11 लोग ट्रूनॉट में संक्रमित पाए गए हैं। आरटीपीसीआर में 49 लोगों की जांच निजी लैब में हुई थी। 

antign test - फोटो : sociol media

युवक सहित चार लोगों की संक्रमण से गई जान 

कोरोना से सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई। इसमें 22 साल का एक युवक भी है। इसके अलावा दो बुजुर्ग और एक अधेड़ की भी मौत हो गई। इनमें से दो शहर के रहने वाले हैं, जबकि दो ग्रामीण इलाके के हैं। मौत के सभी का फाफामऊ में अंतिम संस्कार करा दिया गया। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय नेे इसकी पुष्टि की। 

रिपोर्ट के मुताबिक पहली मौत 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। वह कोटवा के रहने वाले हैं और कॉल्विन में उपचार कराने गए थे। 11 सितंबर को पॉजिटिव आने के बाद उनको एसआरएन में भर्ती किया गया था। सोमवार को उनकी मौत हो गई। दूसरी मौत 72 वर्षीय करेली के भावापुर निवासी बुजुर्ग की हुई। वह 13 सितंबर से एसआरएन में भर्ती हुए थे।

एक सप्ताह से उनको बुखार, खांसी की शिकायत थी। डॉक्टर की सलाह पर कोविड की जांच कराई थी। तीसरी मौत 22 वर्षीय युवक की हुई। वह हंडिया के गहरपुर इलाके का रहने वाला था। पहले वह बाई का बाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती था। एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद उसको एसआरएन शिफ्ट कर दिया गया। चौथी मौत 66 वर्षीय व्यक्ति की हुई। वह बड़ा बघाड़ा गायत्रीनगर के रहने वाले थे। 13 सितंबर को पॉजिटिव आने के बाद एसआरएन के कोविड वार्ड में भर्ती थे। 
विज्ञापन

covid 19 test - फोटो : iStock

इविवि प्रोफेसर, एडीजे समेत कई स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

कोरोना ने सोमवार को हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी, समीक्षा अधिकारी, इविवि के एक प्रोफेसर सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों को चपेट में ले लिया। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि पॉजिटिव आने वालों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के नाम मांगे गए हैं। उनकी जांच कराई जाएगी। संक्रमित होने वालों में एडीजे, हाईकोर्ट के एक दो अधिकारी, एक कर्मचारी, फूलपुर सीएचसी की स्टाफ नर्स, पॉलिटेक्निक कॉलेज के लेक्चर, कमला नेहरू हॉस्पिटल के काउंसलर, रेलवे जीएम का ड्राइवर, हाईकोर्ट महाधिवक्ता कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर, इविवि के एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर, डीएलओ ऑफिसर एनएमए, आरएएफ का एक जवान, रेलवे के टीसी, इलाहाबाद बैंक के मैनेजर, दरभंगा स्थित निजी अस्पताल का लैब तकनीशियन, यूको बैंक कटरा का मैनेजर, इंडियन प्रेस चौराहा स्थित अस्पताल का ओटी तकनीशियन समेत कई स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें