अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही हैं। नवंबर महीने के पहले मंगलवार यानी 3 नवंबर को अमेरिका अपने नए राष्ट्रपति के लिए वोट करेगा। यह देखना रोचक होगा कि अमेरिकी नागरिक फिर से डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा जताते हैं या फिर जो बिडेन के रूप में देश को सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति मिलेगा।
कोरोना काल में चुनावों को लेकर नई चुनौतियां भी सामने आई हैं। चुनाव प्रचार के लिए बड़ी बड़ी रैलियों के बजाय तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। यहां तक कि पहली बार अमेरिका में वोटिंग प्रक्रिया में भी डाक से वोट का प्रतिशत सबसे ज्यादा दिखने वाला है।
आइए अमेरिका में होने वाले चुनावों के बारे में सबकुछ जानने का प्रयास करते हैं। जानते हैं अमेरिकी चुनावों से जुड़ी पूरी एबीसीडी...।