फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: उड़ान भरने ही वाला था विमान पर रनवे से फिसलकर हुआ क्रैश और धू-धूकर जला, सामने आईं डरावनी तस्वीरें

Wed, 24 Jul 2024 12:49 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

Nepal Plane Crash: नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
1 of 7
काठमांडू एयरपोर्ट पर विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला
नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यहां के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान सौर्य एयरलाइन कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 19 लोग सवार थे। इनमें से 18 लोगों की मौत की बात सामने आई है। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा तस्वीरों से साफ लगाया जा सकता है।  
विज्ञापन

सुबह-सुबह हुआ हादसा

2 of 7
काठमांडू एयरपोर्ट पर विमान हादसा - फोटो : एक्स/ वीडियो ग्रैब इमेज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पोखरा जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
विज्ञापन

पायलट को अस्पताल भेजा

3 of 7
काठमांडू एयरपोर्ट पर विमान हादसा - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब
हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं। 
 

उड़ान भरने के दौरान दुर्घटना हुई

4 of 7
काठमांडू एयरपोर्ट पर विमान हादसा - फोटो : पीटीआई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोखरा जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे।
विज्ञापन

18 शव किए गए बरामद

5 of 7
हादसे से पहले उड़ान भरता विमान - फोटो : एक्स/ वीडियो ग्रैब इमेज
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनास्थल से 18 शव बरामद किए गए हैं। जहाज के कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद

6 of 7
काठमांडू एयरपोर्ट पर विमान हादसा - फोटो : पीटीआई
घटनास्थल का वीडियो सामने आई है। जिसमें साफ नजर आ रहे है कि विमान आग का गोला बन गया है। आग लगने के बाद विमान से निकल रहे काले धुएं का गुबार दूर-दूर से नजर आ रहा है। हादसे के बाद काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की वजह से भी परेशानी

7 of 7
काठमांडू एयरपोर्ट पर विमान हादसा - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान का नंबर 9N - AME (CRJ 200) था। नेपाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से भी रनवे पर लैंडिंग और टैकऑफ में समस्या हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें