दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश और रूढ़िवादी राष्ट्र सऊदी अरब ने बुधवार को घोषणा की कि आर्थिक और सामाजिक सुधारों के व्यापक कार्यक्रमों को देखते हुए वह महिलाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति देगा।
यह कदम सऊदी अरब ने तब उठाया है जब राष्ट्र पर मानवाधिकार समूहों द्वारा आरोप लगाया गया है कि वह उसके खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रहा है। सेना में सेवा देने का यह निर्णय सऊदी अरब द्वारा महिलाओं के अधिकारों को बढ़ाने के उद्देश्य से लिए जा रहे निर्णयों में सबसे नया निर्णय हैं।
सऊदी विदेश मंत्रालय ने इस कदम को लेकर ट्विटर पर लिखा कि सशक्तीकरण का एक और कदम, अब महिलाएं निजी प्रथम श्रेणी, सार्जेंट के रूप में सेवा कर सकेंगी।
सऊदी में प्रिंस सलमान के सत्ता संभालने के बाद लगातार महिलाओं के अधिकारों में वृद्धि की जा रही है। जानिए सऊदी में महिलाओं को मिले अबतक अधिकारों के बारे में:-