व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)
कैसा रहा शुरुआती जीवन-
सात अक्टूबर 1952 को रूस के लेनिनग्राद में जन्मे राष्ट्रपति पुतिन का पूरा नाम व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन है। इनकी परवरिश बहुत ही मुश्किल भरे हालातों में हुई। वहां स्थानीय लड़कों के बीच मार-पीट आम बात थी, ये लड़के कई बार उनसे बड़े और ताकतवर होते थे। इसी बात ने पुतिन की जुडो-कराटे में रुचि जगाई थी, पुतिन जुड़ो में ब्लैक बेल्ट भी हैं। इसके अलावा पुतिन योग, खेल और घुड़सवारी में भी सक्रिय रहते हैं पुतिन की इस तरह की गतिविधियों को लेकर देश-विदेश में उनकी मॉचो-मैन वाली छवि प्रचलित है।