फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः 'भारत माता की जय' के नारे से गूंजा सिंगापुर, जब नौसैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी

Sat, 02 Jun 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अपने पांच दिवसीय तीन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के दौरे के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर के चांगी नेवल बेस का दौरा करने पहुंचे। यहां उन्होंने भारत और सिंगापुर के नौसेना अधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर नौसैनिकों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। साथ ही यहां तैनात आईएनएस सतपुड़ा को भी देखा। इस मौके पर उनके साथ सिंगापुर के रक्षा राज्यमंत्री मोहम्मद मलिकि ओस्मान भी मौजूद थे। 
 

 
विज्ञापन

2 of 7
pm modi
पीएम मोदी ने शनिवार को सिंगापुर स्थित मरिअम्मन मंदिर के दर्शन किए। बता दें कि साल 1827 में द्रविडियन शैली में बना ये मंदिर सिंगापुर का सबसे प्राचीन हिंदू मंदिर है। 
विज्ञापन

3 of 7
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के प्रसिद्ध बुद्ध टूथ रेलिक मंदिर और संग्रहालय का दौरा करने भी पहुंचे। ऐसी मान्यता है कि यहां भगवान बुद्ध के दांत का एक बचा हुआ अंश रखा गया है। 

4 of 7
Singapore Culture Minister Grace Yien
पीएम मोदी ने सिंगापुर की सबसे पुरानी चिलुया मस्जिद भी पहुंचे। यहां उन्होंने काफी समय बिताया। इस मौके पर उनके साथ सांस्कृतिक मंत्री ग्रेस यीन भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

5 of 7
National Orchid Garden in Singapore
पीएम मोदी ने यहां बने आर्किड गार्डन का भी दौरा किया। पीएम के दौरे की याद के तौर पर गार्डन के एक फूल का नाम डेंडोब्रियम नरेंद्र मोदी रखा गया है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रधानमंत्री मोदी ने यहां अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस से भी मुलाकात की। बता दें कि मैटिस शांगरी-ला डायलॉग में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीएम मोदी ने शनिवार को क्लिफोर्ड पायर में महात्मा गांधी की याद में बनी तख्ती का अनावरण भी किया है। यह उन मशहूर जगहों में शामिल है, जहां राष्ट्रपिता की अस्थियां विसर्जित की गई थीं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें