ज्वालामुखी
- फोटो : पीटीआई
ज्वालामुखी में हुए धमाके के बाद आसपास के इलाकों में राख और धुएं का गुब्बार फैल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक राख देखते ही देखते दो जिलों को अपने चपेट में ले चुका है। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि 56 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से ज्यादातर जले हुए हैं। उन्होंने कहा कि बचाव दल अभी भी लापता बताए गए 27 ग्रामीणों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, करीब 3,000 घर और 38 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां बचाव दल ने जो मंजर देखा उसमें उखड़ी हुई छतें, मवेशियों की जली लाशें और भूरे रंग की राख बिखरी दिखीं।