फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के योग गुरुओं से कमतर नहीं पाकिस्तान का ये योगी

विज्ञापन
1 of 8
भारत, नेपाल और तिबब्त में योग सीख चुके योगी शमशाद हैदर पाकिस्तान में योग के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। पाकिस्तान के पंजाब सूबे के एक छोटे से गाँव के मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले हैदर को इस सफ़र में अपने परिवार का भरपूर साथ मिला है। -रिपोर्ट-दिलनवाज़ पाशा/बीबीसी संवाददाता
विज्ञापन

भारत के योग गुरुओं से कमतर नहीं पाकिस्तान का ये योगी

2 of 8
इस्लामाबाद और लाहौर में योग सिखाने वाले योगी हैदर महाराष्ट्र के गुरु निकम और गुरु गोयनका से प्रभावित हैं। उन्होंने लंबा वक़्त भारत के हरिद्वार में भी बिताया है।
विज्ञापन

भारत के योग गुरुओं से कमतर नहीं पाकिस्तान का ये योगी

3 of 8
उनकी पत्नी शुमैला साँस की मरीज़ थीं और उन्हीं की योग कक्षाओं में आती थीं। ठीक होने पर क़रीब दो साल पहले उन्होंने योगी हैदर से शादी कर ली। अब वे भी योग सिखाती हैं। तक़रीबन सात साल पहले लाहौर के एक मनोचिकित्सक उनके पहले शिष्य बने, इसके बाद उनके छात्रों की संख्या बढ़ती गई, जो अब हज़ारों में है।

भारत के योग गुरुओं से कमतर नहीं पाकिस्तान का ये योगी

4 of 8
इस्लामाबाद और लाहौर के पार्कों में दाढ़ी-टोपी वाले लोगों का योगासन करते दिखना आम बात है, उनके ज़्यादातर शिष्य संभ्रांत तबके से आते हैं। योगी हैदर कहते हैं, "योग के प्रसार के लिए मैं पब्लिक पार्कों में फ़्री क्लासेज़ चलाता हूँ। लेकिन जो लोग व्यक्तिगत कक्षाएँ लेते हैं, वे फ़ीस चुकाते हैं।"
विज्ञापन

भारत के योग गुरुओं से कमतर नहीं पाकिस्तान का ये योगी

5 of 8
योगी हैदर मानते हैं कि पाकिस्तान जैसे देश में योग सिखाना एक मुश्किल काम है। पिछले साल उनके एक दोस्त के योग सेंटर में आग लगा दी गई थी लेकिन वे इससे डरे नहीं। वे कहते हैं, "जब हम नेक राह पर चल रहे होते हैं तो ख़तरों की परवाह नहीं करते।"
विज्ञापन

भारत के योग गुरुओं से कमतर नहीं पाकिस्तान का ये योगी

6 of 8
योगी हैदर कहते हैं जिस तरह रामदेव ने भारत में योग को घर-घर पहुँचाया है, ठीक वैसे ही मैं भी योग को पाकिस्तान में घर-घर तक पहुँचाना चाहता हूँ। योग को सबके बीच स्वीकार्य बनाने के लिए उन्होंने राह निकाली है, वे योग को उसके फ़ायदों तक ही केंद्रित रखते हैं और इसे किसी ख़ास धार्मिक पहचान से दूर रखते हैं।
विज्ञापन

भारत के योग गुरुओं से कमतर नहीं पाकिस्तान का ये योगी

7 of 8
भारत में योग को लेकर जो विवाद छिड़ा है उस पर योगी हैदर कहते हैं, "इस्लाम कहता है कि इल्म जहाँ से मिले ले लो। हिंदुस्तान के आलिमों का विरोध राजनीतिक है क्योंकि हिंदुस्तानी सरकार का एजेंडा अल्पसंख्यकों के लिए ठीक नहीं है। वे योग पर हिंदुओं की मुहर लगाते हैं जो ग़लत है। बावजूद इसके मुसलमानों को योग का विरोध नहीं करना चाहिए।"
विज्ञापन

भारत के योग गुरुओं से कमतर नहीं पाकिस्तान का ये योगी

8 of 8
भारत में योग को लेकर जो विवाद छिड़ा है उस पर योगी हैदर कहते हैं, "इस्लाम कहता है कि इल्म जहाँ से मिले ले लो। हिंदुस्तान के आलिमों का विरोध राजनीतिक है क्योंकि हिंदुस्तानी सरकार का एजेंडा अल्पसंख्यकों के लिए ठीक नहीं है। वे योग पर हिंदुओं की मुहर लगाते हैं जो ग़लत है। बावजूद इसके मुसलमानों को योग का विरोध नहीं करना चाहिए।"
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें