इतने 'शरीफ' नहीं है नवाज ये बात ताजा हालात नहीं बल्कि इतिहास के पन्ने बयां कर रहे हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहिल शरीफ की गीदड़ भभकियां और उस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की चुप्पी उनकी जिंदगी के गहरे राज में छुपी हुई है। वर्तमान में नवाज पाकिस्तान सेना प्रमुख राहिल शरीफ के हाथों की कठपुतली ही बनकर रह गए हैं। उनके इस डर की वजह राहिल की पाकिस्तान में लोकप्रियता और शरीफ की जिंदगी के स्याह पन्ने हैं। शरीफ को डर है कि उन्होंने अगर राहिल की खिलाफत में मुंह खोला तो उनका अंजाम पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो जैसा हो सकता है। तस्वीरों में देखिए नवाज की जिंदगी की असल हकीकत-
विज्ञापन
इतने शरीफ नहीं हैं नवाज, तस्वीरों में देखिए नवाज की जिंदगी की असल हकीकत
2 of 8
- फोटो : getty
नवाज शरीफ पर एक हजार करोड़ रूपए के हेर फेर का आरोप है और शरीफ परिवार की कुल संपत्ति चार हजार करोड़ रूपये है। बताया जाता है कि नवाज ने गलत तरीके से ये रकम जुटाई थी। पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की अवैध संपत्तियां हैं।
विज्ञापन
इतने शरीफ नहीं हैं नवाज, तस्वीरों में देखिए नवाज की जिंदगी की असल हकीकत
3 of 8
- फोटो : getty
पनामा खुलासे में भी पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के परिवार का नाम उछला है। नवाज के डर और पाकिस्तान में उनकी स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर ही उन्होंने देश को संबोधित किया था। पाकिस्तान में तख्तापलट का लंबा इतिहास रहा है और नवाज की आवाज में उसका डर साफ नजर आ रहा था।
इतने शरीफ नहीं हैं नवाज, तस्वीरों में देखिए नवाज की जिंदगी की असल हकीकत
4 of 8
- फोटो : getty
पाकिस्तान लगातार भारत पर आतंकी हमले करता रहा और नवाज शरीफ खामोश रहे। ये राहिल शरीफ के कद का असर था कि पाक सेना ने कभी भारत पर हमला करने वाले आतंकी संगठनों पर कोई कार्रवाई नहीं की। पाकिस्तानी अदालतों ने भी हाफिज-लखवी और मसूद अजहर जैसे आतंकियों को सजा नहीं दी। भ्रष्टाचार के आरोपों से बचने और कुर्सी छिपाने के लिए शरीफ खामोश रहे।
विज्ञापन
इतने शरीफ नहीं हैं नवाज, तस्वीरों में देखिए नवाज की जिंदगी की असल हकीकत
5 of 8
- फोटो : getty
भारत के साथ हुई कारगिल की साजिश में यूं तो जनरल परवेज मुशर्रफ का नाम आता है, लेकिन पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल शाहिद अजीज की किताब में ये बात सामने आई कि कारगिल की साजिश के पीछे नवाज शरीफ की बड़ी भूमिका थी।
विज्ञापन
इतने शरीफ नहीं हैं नवाज, तस्वीरों में देखिए नवाज की जिंदगी की असल हकीकत
6 of 8
- फोटो : ANI
नवाज की शराफत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि शरीफ को कारगिल में फौजी हरकतों की जानकारी तो थी ही साथ ही उन्होंने एक सैन्य अधिकारी से ये भी कहा था कि कश्मीर कब दे रहे हैं। नवाज की इस शराफत का खुलासा शाहिद अजीज के किताब में हुआ। अजीज करगिल के वक्त आईएसआई के एनैलिसिस विंग के डायरेक्टर जनरल थे।
विज्ञापन
इतने शरीफ नहीं हैं नवाज, तस्वीरों में देखिए नवाज की जिंदगी की असल हकीकत
7 of 8
- फोटो : ISPR
अब कारगिल हमलों की भूमिका पर जांच की बात भी उठने लगी है। नवाज शरीफ की कुछ विवादित तस्वीरें भी सामने आईं जिनको लेकर दावा किया गया कि वो 29 जनवरी 1999 की हैं। इन तस्वीरों में नवाज शरीफ लेफ्टिनेंट जनरल जावेद हसन और लेफ्टिनेंट जनरल महमूद अहमद के साथ हैं। कहा गया कि ये नवाज के कारगिल में सैन्य ठिकानों पर दौरे की तस्वीरें हैं।
इतने शरीफ नहीं हैं नवाज, तस्वीरों में देखिए नवाज की जिंदगी की असल हकीकत
8 of 8
- फोटो : abcnewspoint.com
सत्ता हथियाने और तख्तापलट का पाकिस्तान का इतिहास रहा है। नवाज शरीफ भी पाकिस्तान की इस शराफत के बड़े सियासी नेता है। 1990 से लेकर अब तक शरीफ के सियासी करियर का इतिहास इसी उठापटक का नतीजा रहा है। अब ऐसे में शरीफ को अपनी कुर्सी गंवाना कतई मंजूर नहीं होगा। चाहें उसके लिए भारत से जंग ही क्यों ना हो जाए।