न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल 2024 का स्वागत
- फोटो : एएनआई
कुछ देशों में भारत से कुछ घंटे पहले ही 2024 का स्वागत किया गया। भारतीय समय के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम 4:30 बजे न्यूजीलैंड में सबसे पहले नया साल मनाया गया। घड़ी का कांटा जैसे ही 12 के पार गया, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्काई टावर पर 10 सेकेंड के काउंट डाउन के बाद आतिशबाजी शुरू हुई। यह पांच मिनट तक चली। बता दें, इसके लिए छह महीने पहले से तैयारी की जा रही थी।